| Events and Activities Details |
68th CONVOCATION CEREMONY
Posted on 11/04/2026
*विधार्थी ही देश का भविष्य है : कौशिक*
*द्रोणाचार्य राजकीय महा-विद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न*
*1500 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां*
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 1500 स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीजीडीसीए के विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गई। संपूर्ण कार्यक्रम का डिजाइन एवं आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा अंतिल के मार्गदर्शन में संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं शैक्षणिक शोभा यात्रा से हुआ। मंच संचालन डॉ. अंजना एवं डॉ. पूजा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुग्राम विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कौशिक रहे। अपने दीक्षांत संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक एवं परिश्रमी बनने की प्रेरणा दी ताकि जीवन में निरंतर प्रगति बनी रहे। उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने बताया कि आज के विद्यार्थी ही विश्व का भविष्य हैं। इस अवसर पर गुरुग्राम विश्वविद्या लय की डीन अकादमिक डॉ. नीरा वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
संकाय सदस्यों की उपस्थिति ने पूरे वातावरण में अनुभव एवं ज्ञान का संचार किया। उनके सान्निध्य से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ। उपाधि वितरण व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। सभी संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को पदक एवं उत्कृष्टता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में रंग भर दिया। अंत में प्राचार्या महोदया डॉ. पुष्पा अंतिल ने विद्यार्थियों को दीक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. प्रवीण फोगाट द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने परिसर में किए गए प्रासंगिक एवं सूचनाप्रद परिवर्तनों की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व प्राध्यापक एवं प्राचार्य सम्मानित अतिथियों के रूप में पधारे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई'
|