| News Details |
State Judo Championship
Posted on 29/03/2026
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के लिए आज का दिन भी खेलो में खास रहा। रोहतक में चल रहे निदेशालय हाइयर एजुकेशन हरियाणा स्टेट जूडो चैम्पियनशिप में डीजीसी गुरुग्राम की छात्रा मुस्कान ने 57 किलो भारवर्ग में कांटे के मुकाबले में रोहतक के साथ ब्रोंज मेडल जीता ।वही राजकीय महाविद्यालय हथीन पलवल में चल रहे निदेशालय हाइयर एजुकेशन हरियाणा स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप में डीजीसी गुरुग्राम की टीम होस्ट जीसी हथीन पलवल को 10-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर गई। कप्तान रजत शर्मा ,विवेक, हरकेश,चिंटू स्ट्राइकर, सूरज, सोनू,यश बैकवर्ड डिफेंस ,प्रिंस, दीपांशु, कपिल मिडफील्ड ,जतिन गोलकीपिंग का बेहतर तालमेल के साथ विरोधी टीम को छकाए रखा और कोई भी गोल करने का मौका नहीं दिया। , ।कल जीसी हिसार के साथ फाइनल मुकाबला होगा। प्रिंसिपल ड्रा पुष्पा अंतिल ने दोनों ही टीम्स के खिलाड़ियों की भूरी भूरी प्रशंसा की और खेल विभाग को विशेष बधाई दी जो लगातार हरियाणा के निदेशालय हाइयर एजुकेशन कॉलेज खेलो में डीजीसी गुरुग्राम अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो रहा है। वहीं खेलविभागाध्यक्ष पद्मश्री ड्रा सुनील डबास एवं कविता सहरावत राकेश कुमार ने टीम को बधाई दी और विश्वास जताया कि आगे भी खेल विभाग कोई कसर नहीं छोड़ेगा। ड्रॉ डबास ने बताया कि द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय पिछले डेढ़ दशक से लगातार खेलो में अव्वल रहा है और हर साल नई ऊंचाईयों को छू रहा है ये खिलाड़ियों का अनुशासन और मेहनत ही है जो लगातार पदक जीतने में सफलता प्राप्त करते जा रहे है।
|