News Details
News image

68th CONVOCATION CEREMONY


Posted on 11/04/2026

*विधार्थी ही देश का भविष्य है : कौशिक* *द्रोणाचार्य राजकीय महा-विद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न* *1500 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां* द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 1500 स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीजीडीसीए के विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गई। संपूर्ण कार्यक्रम का डिजाइन एवं आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा अंतिल के मार्गदर्शन में संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं शैक्षणिक शोभा यात्रा से हुआ।